Crime News : डिलीवरी बॉय से दिनदहाड़े लूट, टक्कर मारकर छीनी नकदी और…

Crime News : डिलीवरी बॉय से दिनदहाड़े लूट, टक्कर मारकर छीनी नकदी और…

रायपुर। राजधानी के आमानाका थाना क्षेत्र में डिलीवरी बॉय से लूटपाट करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पहले बाइक से टक्कर मारकर उसे गिराया और फिर मारपीट कर नकदी व सोने की अंगूठी लूट ली थी।

टक्कर मारकर की लूटपाट

पीड़ित हबीब खान स्विगी इंस्टामार्ट में डिलीवरी बॉय है। 10 नवंबर को वह एक्टिवा से पार्सल पहुंचाने जा रहा था। डुमर तालाब के पास बाइक सवार दो युवकों ने उसे टक्कर मारकर गिरा दिया। इसके बाद एक अन्य व्यक्ति भी वहां पहुंचा और तीनों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। आरोपियों ने पर्स से 5 हजार रुपये और सोने की अंगूठी लूट ली।

CCTV की मदद से पकड़े गए आरोपी

शिकायत पर आमानाका पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और आमानाका पुलिस की संयुक्त टीम ने CCTV फुटेज के आधार पर दुष्यंत साहू और शुभांशु नागवंशी उर्फ शिब्बू को गिरफ्तार किया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल बाइक भी जब्त कर ली है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

छत्तीसगढ़