Crime News : 14 साल की किशोरी से दुष्कर्म, हॉस्पिटल में खुला ये बड़ा राज…

Crime News : 14 साल की किशोरी से दुष्कर्म, हॉस्पिटल में खुला ये बड़ा राज…

धार। मध्य प्रदेश के धार जिले के सरदारपुर सिविल अस्पताल में 14 वर्षीय किशोरी के मां बनने का मामला सामने आया है। किशोरी ने 12 नवंबर को एक बच्ची को जन्म दिया। अस्पताल की सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू की।

जनवरी से आरोपी के साथ रह रही थी किशोरी
पुलिस के मुताबिक, किशोरी ने बताया कि जनवरी 2026 में आरोपी युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। इसके बाद से वह उसके साथ रह रही थी। इस दौरान कई बार शारीरिक संबंध बनाए जाने से वह गर्भवती हो गई।

आरोपी गिरफ्तार
प्रसव के बाद किशोरी ने परिजनों को बुलाकर पूरी घटना बताई। पुलिस ने जीरो FIR दर्ज कर मामला राजोद थाने भेजा। यहां गुंदीखेड़ा निवासी हरिओम मचार के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

मध्य प्रदेश