बिलासपुर। शहर के चांदनी चौक में एक हिस्ट्रीशीटर ने लोहे की रॉड लेकर जमकर उत्पात मचाया। आरोपी ने राहगीरों को दौड़ाया और सड़क पर खड़ी कार व बाइक में तोड़फोड़ की। इस दौरान डायल 112 के सामने ही पुलिसकर्मियों से गाली-गलौज और बहस करता रहा।
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की कार्रवाई
बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मी मौके पर आरोपी का नाम-पता दर्ज कर लौट गए, लेकिन उनके जाने के बाद भी उसका उत्पात जारी रहा। घटना के तीन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसएसपी ने मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद सिविल लाइन पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर भूपेन्द्र दुबे उर्फ पंडा को हिरासत में ले लिया।

