जंगल में फंदे पर मिला पुलिस आरक्षक का शव, मौत की वजह…

जंगल में फंदे पर मिला पुलिस आरक्षक का शव, मौत की वजह…

महासमुंद। जिले में पुलिस आरक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। शनिवार सुबह मुडमार बांधा के जंगल में आरक्षक का शव पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की।

29 वर्षीय आरक्षक की हुई पहचान

मृतक की पहचान 29 वर्षीय मिथिलेश कुमार लेढिया के रूप में हुई है। वह पुलिस कंट्रोल रूम में आरक्षक के पद पर तैनात था। सुबह जंगल में शव मिलने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की है। शुरुआती जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, लेकिन मौत की असल वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़