छत्तीसगढ़ में विदेशी शराब ब्रांडों की कीमतें घटीं, जॉनी वॉकर भी…

छत्तीसगढ़ में विदेशी शराब ब्रांडों की कीमतें घटीं, जॉनी वॉकर भी…

रायपुर। भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते (FTA) का असर छत्तीसगढ़ में विदेशी शराब की कीमतों पर दिखने लगा है। स्कॉच व्हिस्की पर आयात शुल्क 150% से घटाकर 75% किए जाने के बाद आबकारी विभाग ने 33 विदेशी शराब ब्रांडों की नई दरें जारी की हैं।

33 ब्रांडों की नई कीमतें जारी

नई सूची में जॉनी वॉकर, चिवास रीगल, रॉयल सैल्यूट, ग्लेनलिवेट, बॉलेंटाइन और सिंगलटन जैसे प्रीमियम ब्रांड शामिल हैं। जॉनी वॉकर 18 ईयर के एक केस की कीमत करीब 5 हजार रुपये कम हुई है, जबकि सिंगलटन 12 ईयर पर 2,817 रुपये तक की कटौती हुई है।

दुकानों पर कितनी मिलेगी राहत?

नई दरें वित्तीय वर्ष 2026-27 के शेष महीनों के लिए लागू की गई हैं। हालांकि, सरकारी शराब दुकानों पर ग्राहकों को वास्तविक छूट कितनी मिलेगी, यह खुदरा कीमत तय होने के बाद स्पष्ट होगा।

छत्तीसगढ़