जगदलपुर। शहर के पनारा पारा में आपसी विवाद के चलते एक नाबालिग ने 45 वर्षीय मन्नू कश्यप की चाकू मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी मृतक का पड़ोसी है और उसकी बेटी से एकतरफा प्रेम करता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच पहले भी विवाद हो चुका था।
विवाद के बाद चाकू से हमला
शनिवार देर रात दोनों के बीच फिर विवाद हुआ। इस दौरान नाबालिग ने मन्नू कश्यप के सिर और पेट पर चाकू से कई वार कर दिए। गंभीर चोटों के चलते अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
पुलिस जांच में जुटी, मोहल्ले में आक्रोश
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फरार नाबालिग की तलाश की जा रही है। वहीं, घटना से नाराज मोहल्लेवासियों ने पुलिस के साथ विवाद करते हुए क्षेत्र में बढ़ते अपराधों पर रोक लगाने की मांग की।

