रायपुर। छत्तीसगढ़ में अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे पटवारियों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अपील के बाद हड़ताल समाप्त करने का फैसला लिया है। इससे राजस्व संबंधी कामकाज फिर से सामान्य होने की उम्मीद है।
बातचीत से मांगों के समाधान का भरोसा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 19 नवंबर को बलौदाबाजार जिले के सुहेला प्रवास के दौरान पटवारियों से काम पर लौटने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि सरकार बातचीत के लिए तैयार है और पटवारियों की जायज मांगों पर सकारात्मक विचार किया जाएगा।

कार्रवाई पर भी सहानुभूतिपूर्वक विचार
सीएम ने यह भी भरोसा दिलाया था कि पटवारियों के काम पर लौटने के बाद हड़ताल के दौरान उनके खिलाफ की गई कार्रवाई पर भी सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा। उन्होंने पटवारियों से किसानों की परेशानियों को समझते हुए अपनी जिम्मेदारी निभाने और जनता के हित में काम करने की अपील की थी।

