चौथी रेल लाइन के काम से 28 ट्रेनें प्रभावित, कई गाड़ियां घंटों देरी से चलेंगी…

चौथी रेल लाइन के काम से 28 ट्रेनें प्रभावित, कई गाड़ियां घंटों देरी से चलेंगी…

बिलासपुर। बिलासपुर रेल मंडल के चाम्पा स्टेशन को चौथी रेल लाइन से जोड़ने का काम 6 दिसंबर से शुरू होगा। करीब 10 दिनों तक चलने वाले इस कार्य के चलते 28 ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। कई ट्रेनें रद्द रहेंगी, कुछ बिलासपुर तक ही चलेंगी, जबकि कई गाड़ियां निर्धारित समय से घंटों देरी से रवाना होंगी।

चौथी लाइन का काम अंतिम चरण में

बिलासपुर-झारसुगुड़ा के बीच 206 किलोमीटर लंबी चौथी रेल लाइन परियोजना का काम अंतिम चरण में है। 2500 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली इस परियोजना के तहत चाम्पा स्टेशन पर लाइन कनेक्टिविटी, ऑटो सिग्नलिंग और अन्य अधोसंरचनात्मक कार्य किए जाएंगे। इसके लिए 6 से 17 दिसंबर तक ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है।

कई पैसेंजर ट्रेनें रहेंगी रद्द

इस दौरान बिलासपुर-रायगढ़, रायपुर-गेवरारोड, रायपुर-कोरबा, बिलासपुर-गेवरारोड और बिलासपुर-कोरबा सहित कई मेमू व पैसेंजर ट्रेनें अलग-अलग तारीखों में रद्द रहेंगी। गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू झारसुगुड़ा के बजाय बिलासपुर तक चलेगी। वहीं छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, लिंक एक्सप्रेस और गोंडवाना एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों का परिचालन भी बिलासपुर तक सीमित किया गया है।

कई एक्सप्रेस ट्रेनें घंटों देरी से चलेंगी

रेलवे के मुताबिक, आजाद हिंद एक्सप्रेस, मुंबई-हावड़ा एक्सप्रेस, जनशताब्दी, हसदेव एक्सप्रेस और उत्कल एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों को 2 से 9 घंटे तक देरी से रवाना किया जाएगा। इसके अलावा हीराकुंड एक्सप्रेस और शिवनाथ एक्सप्रेस भी निर्धारित समय से विलंबित रहेंगी। यात्रियों को यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जांचने की सलाह दी गई है।

छत्तीसगढ़