CG Crime News : नवजातों की खरीद-बिक्री का काला खेल, पुलिस ने सातवें आरोपी को किया गिरफ्तार…

CG Crime News : नवजातों की खरीद-बिक्री का काला खेल, पुलिस ने सातवें आरोपी को किया गिरफ्तार…

रायपुर। राजधानी रायपुर में नवजात शिशुओं की खरीद-फरोख्त के मामले में पुलिस ने सातवें आरोपी जितेन्द्र खेतान को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि आरोपी कृतिका साहू ने एक नवजात बच्ची को जितेन्द्र खेतान को बेचा था। पुलिस ने बच्ची को बरामद कर बाल कल्याण समिति (CWC) के समक्ष पेश किया, जहां से उसकी सुरक्षा के लिए उसे मातृछाया में रखा गया है।

दूसरे नवजातों की खरीद-फरोख्त में भी भूमिका
पुलिस की पूछताछ में जितेन्द्र खेतान की अन्य नवजात बच्चों की खरीद-बिक्री में संलिप्तता के भी संकेत मिले हैं। इस नेटवर्क में गीतिका नाग और कृतिका साहू के जरिए बच्चों की खरीद-फरोख्त किए जाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस अब पूरे गिरोह के संपर्कों और अन्य बच्चों से जुड़े मामलों की जांच कर रही है।

फर्जी डिस्चार्ज टिकट से चल रहा था नेटवर्क
इस मामले में पहले छह आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें तीन महिलाएं और तीन अन्य आरोपी शामिल हैं। जांच में अस्पताल की सील लगाकर फर्जी डिस्चार्ज टिकट तैयार करने और उसके जरिए नवजातों की खरीद-फरोख्त किए जाने का खुलासा हुआ था। सातवें आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब इस नेटवर्क की अन्य कड़ियां खंगाल रही है।

 

छत्तीसगढ़