CG Crime News : अंधविश्वास बना हत्या की वजह, धारदार हथियार से हमला कर ग्रामीण की हत्या..

CG Crime News : अंधविश्वास बना हत्या की वजह, धारदार हथियार से हमला कर ग्रामीण की हत्या..

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में जादू-टोना करने के संदेह में एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बचेली थाना क्षेत्र के ग्राम दुगेली में दो आरोपियों ने 42 वर्षीय आयतु राम कर्मा पर धारदार हथियार और लकड़ी के पीढ़े से हमला कर उसकी जान ले ली। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुरानी रंजिश में किया हमला

पुलिस के मुताबिक, हत्या 21 नवंबर की रात ग्राम दुगेली में हुई। मृतक के चेहरे और सीने पर गंभीर चोटें थीं। जांच के दौरान ग्रामीणों और गवाहों से पूछताछ में लच्छू कर्मा (42) और मुद्दा कर्मा (30) के नाम सामने आए। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर दोनों ने हत्या करना स्वीकार किया।

जादू-टोने का था संदेह

आरोपियों को मृतक पर जादू-टोना (स्थानीय भाषा में बड्डे) करने का शक था, जिसके चलते उनके बीच रंजिश थी। इसी संदेह में दोनों ने आयतु राम पर लोहे के धारदार बंडा और लकड़ी के पीढ़े से हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हथियार जब्त कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।

छत्तीसगढ़