शराब घोटाले का फरार आरोपी विकास अग्रवाल दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने की तैयारी तेज…

शराब घोटाले का फरार आरोपी विकास अग्रवाल दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने की तैयारी तेज…

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में फरार चल रहे आरोपी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू (शिब्बू) को दुबई में गिरफ्तार किया गया है। अब उसे भारत लाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए ACB/EOW की विशेष टीम जल्द ही संयुक्त अरब अमीरात (UAE) रवाना होगी।

2023 से चल रहा था फरार

विकास अग्रवाल साल 2023 से जांच एजेंसियों की पकड़ से बाहर था। उसकी गिरफ्तारी करीब एक सप्ताह पहले दुबई में हुई। भारत प्रत्यर्पण के लिए जरूरी दस्तावेज तैयार कर लिए गए हैं। टीम में ACB/EOW प्रमुख अमरेश मिश्रा भी शामिल होंगे।

अवैध वसूली में अहम भूमिका का आरोप

जांच एजेंसियों के मुताबिक, विकास पर डिस्टिलरी और FL-10A लाइसेंसधारकों से कमीशन वसूलने का आरोप है। उसे अनवर ढेबर तक अवैध रकम पहुंचाने की अहम कड़ी माना जाता है। भारत आने के बाद पूछताछ में पैसों के लेन-देन और इस घोटाले से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका को लेकर महत्वपूर्ण खुलासे होने की उम्मीद है।

Breaking News छत्तीसगढ़