भिलाईनगर। भिलाई के जामुल में मकान खरीदी के सौदे में आठ लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। सेक्टर-7 निवासी ट्रांसपोर्टर राम कुमार राय ने अपने परिचित विनोद कुमार यादव पर एक ही रकम दो बार वसूलने का आरोप लगाया है।
पहले भेजे 8 लाख, फिर दोबारा वसूले
पुलिस के मुताबिक, राम कुमार ने नंदिनी रोड स्थित एक मकान का सौदा 75 लाख रुपये में तय किया था। विक्रेता की जरूरत पर विनोद यादव के बैंक खाते से दो किस्तों में कुल आठ लाख रुपये मकान मालिक को भेजे गए थे। आरोप है कि बाद में विनोद ने नोटिस भेजकर विक्रेता से वही रकम दोबारा मांग ली और आठ लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए।
शिकायत पर जामुल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 348(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

