बिरसा मुंडा के नाम पर छिड़ी सियासी जंग, भूपेश-ओपी चौधरी आमने-सामने…

बिरसा मुंडा के नाम पर छिड़ी सियासी जंग, भूपेश-ओपी चौधरी आमने-सामने…

रायपुर। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और वित्त मंत्री ओपी चौधरी के बीच सोशल मीडिया पर जुबानी जंग छिड़ गई है। धरमजयगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम के दौरान ओपी चौधरी के भाषण में बिरसा मुंडा का नाम गलत बोलने का वीडियो सामने आने पर भूपेश ने तंज कसा।

ओपी चौधरी ने पलटवार करते हुए कांग्रेस के शासनकाल में आदिवासी समाज के सम्मान और बिरसा मुंडा की जयंती को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने को लेकर सवाल उठाए। जवाब में भूपेश ने चारामा में 2022 में बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थापना का जिक्र करते हुए भाजपा पर आदिवासी हितों के बजाय जंगलों को उद्योगपतियों के हवाले करने का आरोप लगाया।

बिरसा मुंडा के नाम से शुरू हुई बहस अब आदिवासी सम्मान और राजनीतिक योगदान को लेकर आरोप-प्रत्यारोप में बदल गई है।

छत्तीसगढ़ राजनीति