CG Crime News : जैन मंदिर में बड़ी चोरी, जेवर और नकदी ले उड़े चोर…

CG Crime News : जैन मंदिर में बड़ी चोरी, जेवर और नकदी ले उड़े चोर…

केशकाल। छत्तीसगढ़ के केशकाल में चोरों ने जैन मंदिर को निशाना बनाकर लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। अज्ञात आरोपी मंदिर से सोने-चांदी के आभूषण और नकदी समेत 5 लाख रुपये से अधिक का सामान लेकर फरार हो गए। हैरानी की बात यह है कि चोरी की घटना पुलिस थाने से महज 200 मीटर की दूरी पर हुई।

मंदिर को बनाया निशाना, जांच में जुटी पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही केशकाल पुलिस और साइबर सेल की टीम मौके पर पहुंची। मंदिर परिसर का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए गए और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि चोर मंदिर में किस रास्ते से दाखिल हुए और वारदात के बाद कहां फरार हुए।

अंदरूनी जानकारी होने की आशंका

जांच में मंदिर की गतिविधियों और वहां रखे कीमती सामान की जानकारी रखने वाले किसी व्यक्ति की भूमिका की आशंका भी जताई जा रही है। हालांकि, अभी तक इस संबंध में कोई ठोस सबूत नहीं मिला है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

थाने के इतने करीब मंदिर में चोरी होने से नगर की सुरक्षा और रात की पुलिस गश्त पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों ने चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए गश्त बढ़ाने और संवेदनशील इलाकों में निगरानी मजबूत करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

छत्तीसगढ़