छठ महापर्व पर पत्नी कौशल्या के साथ घाट पहुंचे CM विष्णुदेव साय, उगते सूर्य को दिया अर्घ्य

छठ महापर्व पर पत्नी कौशल्या के साथ घाट पहुंचे CM विष्णुदेव साय, उगते सूर्य को दिया अर्घ्य

जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपनी पत्नी कौशल्या साय के साथ छठ महापर्व मनाने कुनकुरी स्थित छठ घाट पहुंचे। यहां दोनों ने जल में खड़े होकर उगते सूर्य को अर्घ्य दिया और छठी मैया की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

छठ घाट के भूमि पूजन में हुए शामिल

पूजा के बाद मुख्यमंत्री साय ने कहा कि वे हर साल अपनी पत्नी के साथ कुनकुरी आकर छठ महापर्व मनाते हैं और उगते सूर्य को अर्घ्य देकर सभी के लिए मंगलकामना करते हैं। उन्होंने बताया कि आज छठ घाट का भूमि पूजन भी है। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को छठ महापर्व की बधाई देते हुए सभी के घर सुख-समृद्धि आने की कामना की।

 

छत्तीसगढ़ राजनीति