Chhattisgarh Weather : छत्तीसगढ़ में ठंड के बीच चक्रवात का खतरा,  नवंबर में इस बदलेगा…

Chhattisgarh Weather : छत्तीसगढ़ में ठंड के बीच चक्रवात का खतरा, नवंबर में इस बदलेगा…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में ठंड के बीच मौसम बदलने वाला है। बंगाल की खाड़ी में बन रहे संभावित चक्रवात ‘अकवान’ के प्रभाव से 19 नवंबर से प्रदेश में बारिश होने की संभावना है।

दक्षिण और उत्तर छत्तीसगढ़ में बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, 19 से 21 नवंबर तक प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 20 नवंबर को दक्षिणी और 21 नवंबर को उत्तरी छत्तीसगढ़ में कहीं-कहीं भारी बारिश का अलर्ट है।

रायपुर में मौसम रहेगा साफ

फिलहाल रायपुर सहित प्रदेश में मौसम शुष्क है। रायपुर में अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 18 डिग्री रहने का अनुमान है। पिछले 24 घंटों में दुर्ग में 32 डिग्री अधिकतम और अंबिकापुर में 12.5 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

बारिश की संभावना से समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों की चिंता बढ़ सकती है।

छत्तीसगढ़