रायपुर। चक्रवात अक्वान का असर छत्तीसगढ़ में दिखने लगा है। देर रात रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई, जिससे मौसम में ठंडक बढ़ गई है। बारिश के बाद तापमान में 3 से 4 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है।
इन जिलों में येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने आज बलरामपुर, जशपुर, सरगुजा, कोरबा, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, बलौदाबाजार और धमतरी में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

