Crime News : पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक रूप, जीजा पर चाकू से हमला…

Crime News : पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक रूप, जीजा पर चाकू से हमला…

बिलासपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मंगला धूरीपारा में पारिवारिक विवाद के चलते चाकूबाजी की घटना सामने आई है। पत्नी के भाई ओमप्रकाश कश्यप ने अपने जीजा समीर खान पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

शादी को लेकर चल रहा था विवाद
समीर खान ने करीब डेढ़ साल पहले कमलेश्वरी कश्यप उर्फ सनाया से शादी की थी। उस समय युवती नाबालिग थी, जिसके चलते समीर को जेल जाना पड़ा था। तभी से दोनों परिवारों के बीच विवाद चल रहा था।

मजार से लौटते समय हुआ हमला
गुरुवार रात समीर पत्नी के साथ मजार से लौट रहा था, तभी रास्ते में ओमप्रकाश से विवाद हो गया। बहस बढ़ने पर आरोपी ने समीर पर चाकू से कई वार कर दिए। घायल को सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में पुलिस तैनात की गई है।

छत्तीसगढ़