Chhattisgarh Weather : छत्तीसगढ़ में थमेगी ठंड की रफ्तार, पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम…

Chhattisgarh Weather : छत्तीसगढ़ में थमेगी ठंड की रफ्तार, पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। हवाओं की दिशा बदलने के कारण न्यूनतम तापमान में जारी गिरावट थम गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक रात के तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव हो सकता है।

अंबिकापुर में 11.5 डिग्री पहुंचा पारा
पिछले 24 घंटे में अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले उत्तर से आ रही ठंडी हवाओं के कारण प्रदेश में रात का पारा लगातार गिर रहा था और सुबह-रात ठंड बढ़ने लगी थी।

फिलहाल नहीं बढ़ेगी ठंड
पश्चिमी विक्षोभ के कारण हवाओं की दिशा में बदलाव से न्यूनतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में किसी बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं। फिलहाल ठंड बढ़ने की रफ्तार धीमी रहने की संभावना है।

छत्तीसगढ़