जांजगीर-चांपा। अकलतरा में फोटोकॉपी दुकान से नकदी और मोबाइल चोरी के मामले में पुलिस ने 48 घंटे के भीतर 22 वर्षीय आरोपी प्रभात उर्फ भोलू यादव को गिरफ्तार कर लिया। सीसीटीवी फुटेज की मदद से उसकी पहचान हुई थी।
चोरी का मोबाइल और चाकू बरामद
पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने 7 नवंबर की रात नेहा फोटोकॉपी दुकान में घुसकर गल्ले से करीब 30 हजार रुपये और रेडमी मोबाइल चोरी किया था। उसकी निशानदेही पर चोरी का मोबाइल, 3,403 रुपये और वारदात में इस्तेमाल स्टील का चाकू बरामद किया गया।
आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 331(4) और 305(ए) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।

