बिलासपुर। न्यायधानी के सरकंडा थाना क्षेत्र में शराब पीने के लिए पैसे नहीं मिलने पर एक युवक ने पड़ोसी महिला के घर जमकर हंगामा किया। आरोपी ने महिला से मारपीट और गाली-गलौज की। साथ ही फावड़े से घर का दरवाजा तोड़ दिया और जान से मारने की धमकी दी।
डायल 112 की टीम पर भी किया हमला
घटना ग्राम नगोई की है। महिला की शिकायत के बाद मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम से भी आरोपी ने अभद्रता की। वह कुल्हाड़ी लेकर पुलिसकर्मियों पर हमला करने दौड़ा और वाहन के सामने व साइड के कांच तोड़ दिए। मामले में सरकंडा पुलिस ने आरोपी निखिल महेश्वरी को गिरफ्तार कर लिया है।

