स्पेन में मंत्री नेताम ने खोले निर्यात के रास्ते, छत्तीसगढ़ के सुगंधित चावल की यूरोप में होगी ब्रांडिंग

स्पेन में मंत्री नेताम ने खोले निर्यात के रास्ते, छत्तीसगढ़ के सुगंधित चावल की यूरोप में होगी ब्रांडिंग

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पारंपरिक सुगंधित चावलों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में पहुंचाने की पहल शुरू हुई है। कृषि मंत्री रामविचार नेताम के नेतृत्व में स्पेन पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने बार्सिलोना में फिरा बार्सिलोना के अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्यात और वैश्विक ब्रांडिंग पर चर्चा की।

यूरोपीय बाजार में मिलेगी पहचान

बैठक में जीराफूल, जवाफूल, नगरी दुबराज और कालीमूंछ चावल को यूरोपीय बाजार तक पहुंचाने और अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनियों में प्रदर्शित करने पर विचार हुआ। जीराफूल और नगरी दुबराज को जीआई टैग भी प्राप्त है।

किसानों को मिलेंगे नए अवसर

फिरा बार्सिलोना ने छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर बढ़ावा देने में सहयोग की बात कही। इससे किसानों, एफपीओ और निर्यातकों को विदेशी खरीदारों से जुड़ने का अवसर मिल सकता है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने निर्यात प्रोत्साहन नीति 2026-30 के तहत वर्ष 2030 तक प्रदेश का कुल निर्यात दोगुना करने का लक्ष्य रखा है।

छत्तीसगढ़ राजनीति