Crime News : फलों की पेटियों में छिपाकर ले जा रहे थे शराब, पुलिस को देखते ही…

Crime News : फलों की पेटियों में छिपाकर ले जा रहे थे शराब, पुलिस को देखते ही…

पलामू। झारखंड के पलामू में शराब तस्करी का अनोखा मामला सामने आया है। तस्कर सेब और अनार की पेटियों में शराब की बोतलें छिपाकर यात्री बस से बिहार ले जा रहा था। लेकिन पुलिस की जांच में उसकी चालाकी पकड़ी गई।

तलाशी के दौरान हुआ खुलासा
बुधवार सुबह करीब 7:45 बजे पंडवा थाना पुलिस ने एनएच-39 पर लोहड़ा स्थित प्लस टू सूरत उच्च विद्यालय के पास मेदिनीनगर से औरंगाबाद जा रही बस को जांच के लिए रोका। तलाशी में फलों की पेटियों से शराब की बोतलें बरामद हुईं। बताया जा रहा है कि तस्कर शराब लेकर अंबा जा रहा था।

इमरजेंसी गेट से कूदकर भागा आरोपी
पुलिस की जांच शुरू होते ही आरोपी गिरफ्तारी के डर से बस के इमरजेंसी गेट से कूदकर फरार हो गया। थाना प्रभारी अंचित कुमार के मुताबिक, शराब की बोतलों की गिनती की जा रही है। मात्रा और ब्रांड की जानकारी जांच पूरी होने के बाद सामने आएगी। फरार तस्कर की तलाश में आसपास के इलाकों में छापेमारी की जा रही है।

देश-विदेश