बालोद। दल्लीराजहरा के टेबलर सेड इलाके में बीड़ी मांगने की बात को लेकर हुए विवाद में चार युवकों ने एक युवक के साथ मारपीट कर 10 हजार रुपये लूट लिए। शिकायत के बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
बीड़ी को लेकर शुरू हुआ विवाद, मारपीट तक पहुंचा
जानकारी के मुताबिक, दिनेश कौशिक के साथ बीड़ी मांगने को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान चार युवकों ने मिलकर उसकी पिटाई कर दी और जेब में रखे 10 हजार रुपये छीन लिए। घटना के बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
चारों आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने मामले में युसुफ पठान (30), गंगाराम निषाद उर्फ राम (22), आकाश मंडावी उर्फ गोदू (25) और अभिषेक मंडावी उर्फ खारी (22) को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी टेबलर सेड, वार्ड क्रमांक-4 दल्लीराजहरा के निवासी हैं। पुलिस ने कार्रवाई के बाद चारों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

