चक्रवात से बर्बाद फसलों का होगा सर्वे, CM साय ने दिए सहायता के निर्देश…

चक्रवात से बर्बाद फसलों का होगा सर्वे, CM साय ने दिए सहायता के निर्देश…

रायपुर। अकवान चक्रवात से फसलों को हुए नुकसान के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रभावित किसानों को राहत का भरोसा दिलाया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार संकट की इस घड़ी में किसानों के साथ खड़ी है। फसल नुकसान की भरपाई के लिए सर्वे कराया जाएगा और पात्र किसानों को नियमानुसार आर्थिक सहायता दी जाएगी।

नुकसान का सर्वे कर मिलेगी सहायता
मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को चक्रवात प्रभावित इलाकों में फसलों को हुए नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए हैं। सर्वे के आधार पर प्रभावित किसानों को राजस्व पुस्तक परिपत्र (आरबीसी) 6-4 के तहत पात्रतानुसार मुआवजा दिया जाएगा।

बीमित किसानों को भी मिलेगा लाभ
जिन किसानों ने फसलों का बीमा कराया है, उन्हें फसल बीमा योजना के नियमों के अनुसार पात्र बीमा राशि दिलाने की प्रक्रिया भी की जाएगी। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया है कि प्रभावित किसानों को राहत पहुंचाने के लिए सरकार जरूरी कदम उठाएगी।

छत्तीसगढ़ राजनीति