पटवारियों को CM साय की अपील, काम पर लौटे, सरकार मांगों पर चर्चा…

पटवारियों को CM साय की अपील, काम पर लौटे, सरकार मांगों पर चर्चा…

बलौदाबाजार। पटवारियों की हड़ताल के बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उन्हें काम पर लौटने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि सरकार उनकी जायज मांगों पर विचार करने और बातचीत के लिए तैयार है, लेकिन पहले पटवारियों को अपनी जिम्मेदारी संभालनी होगी।

सरकार बातचीत के लिए तैयार

19 नवंबर को सुहेला प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि पटवारी काम पर लौटकर सरकार से संवाद करें। उनकी उचित मांगों को पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। हड़ताल के दौरान हुई कार्रवाई पर भी सरकार सहानुभूतिपूर्वक विचार करने को तैयार है।

किसानों के हितों का दिया हवाला

मुख्यमंत्री ने कहा कि पटवारी भी किसान परिवारों से आते हैं, इसलिए उन्हें किसानों की परेशानियों को समझना चाहिए। धान खरीदी सुचारू रूप से चल रही है, ऐसे में पटवारियों को जनता और किसानों के हित में काम पर लौटना चाहिए।

मुख्यमंत्री के बयान से पटवारी आंदोलन के समाधान के लिए बातचीत की उम्मीद बढ़ी है। अब पटवारी संगठन के अगले कदम पर नजर रहेगी।

छत्तीसगढ़ राजनीति