रायपुर। छत्तीसगढ़ में नर्सिंग पाठ्यक्रमों की खाली सीटों पर प्रवेश के लिए दूसरे और मॉप-अप राउंड की संयुक्त काउंसिलिंग शुरू हो रही है। अभ्यर्थी 20 नवंबर सुबह 11 बजे से 22 नवंबर दोपहर 2 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
इन पाठ्यक्रमों में मिलेगा प्रवेश
संयुक्त काउंसिलिंग के तहत बीएससी नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग और पोस्ट बेसिक डिप्लोमा इन साइकियाट्रिक नर्सिंग की रिक्त सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। नए अभ्यर्थी पंजीयन कर सकेंगे, जबकि पहले से पंजीकृत पात्र उम्मीदवार भी संस्थान और पाठ्यक्रम का विकल्प दोबारा भरकर लॉक कर सकेंगे।
10 पर्सेंटाइल वाले भी कर सकेंगे आवेदन
बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा में 10 पर्सेंटाइल तक अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को भी इस चरण में पंजीयन और कॉलेज चयन का मौका मिलेगा। यह छूट केवल बीएससी नर्सिंग के लिए लागू है। पहले चरण में प्रवेश ले चुके अभ्यर्थियों को नियमों के अनुसार सीट अपग्रेड करने का विकल्प भी मिलेगा।

