धान किसानों को राहत, 15 जनवरी तक होगी खसरा मैपिंग…

धान किसानों को राहत, 15 जनवरी तक होगी खसरा मैपिंग…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 की धान खरीदी को आसान बनाने के लिए राज्य सरकार ने खसरा मैपिंग और फसल रिकॉर्ड की गड़बड़ियां दूर करने के निर्देश दिए हैं। खाद्य एवं राजस्व विभाग ने सभी कलेक्टरों को इस संबंध में आदेश जारी किया है।

15 जनवरी तक होगी मैपिंग

फार्मर रजिस्ट्री में दर्ज लेकिन खसरा मंडल में नहीं दिखने वाले खसरों की मैपिंग 15 जनवरी 2027 तक पूरी की जाएगी। डिजिटल सर्वे में दूसरी फसल दर्ज होने या सर्वे से छूटे खसरों का तहसीलदार के माध्यम से भौतिक सत्यापन होगा। इसमें वास्तविक फसल और रकबे की जांच कर पंचनामा व फोटो तैयार किए जाएंगे।

30 नवंबर तक देनी होगी रिपोर्ट

सत्यापन के बाद संशोधित जानकारी 30 नवंबर 2026 तक उपलब्ध करानी होगी। इससे पात्र किसानों को समर्थन मूल्य पर धान बेचने में परेशानी नहीं होगी।

छत्तीसगढ़