रायपुर। संविधान दिवस के अवसर पर आज मंत्रालय महानदी भवन में मुख्य सचिव विकासशील की उपस्थिति में संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन किया गया। इस दौरान मुख्य सचिव ने अधिकारियों और कर्मचारियों को उद्देशिका का वाचन करवाया।
संविधान के मूल आदर्शों का संदेश
सामूहिक वाचन के दौरान सभी ने भारत को संप्रभु, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणराज्य बनाने के संकल्प को दोहराया। साथ ही नागरिकों को न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता का अधिकार सुनिश्चित करने तथा राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने के संवैधानिक मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया।

