चंगाई सभा को लेकर बवाल, घर के बाहर धरने पर बैठा हिंदू संगठन…

चंगाई सभा को लेकर बवाल, घर के बाहर धरने पर बैठा हिंदू संगठन…

धमतरी। जिले के नगरी में घर के भीतर चंगाई सभा आयोजित किए जाने के आरोप को लेकर विवाद बढ़ गया। हिंदू संगठन के सदस्यों ने वार्ड क्रमांक 12 स्थित एक घर के सामने प्रदर्शन करते हुए धरना दिया और कथित धर्मांतरण गतिविधियों पर कार्रवाई की मांग उठाई।

धर्मांतरण का आरोप, मौके पर पहुंची पुलिस

हिंदू संगठन का आरोप है कि प्रार्थना सभा के नाम पर आदिवासी लोगों को बहलाकर धर्मांतरण के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसी मुद्दे को लेकर संगठन के सदस्य घर के बाहर बैठ गए। हंगामा बढ़ने पर पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और स्थिति संभाली। इस दौरान पुलिस के साथ प्रदर्शनकारियों की तीखी बहस भी हुई।

हिंदू जागरण मंच ने विरोध जारी रखने की चेतावनी देते हुए कहा कि इस मामले में कार्रवाई होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

छत्तीसगढ़