CG Weather : छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी ठंड, अगले 5 दिन ऐसा रहेगा मौसम…

CG Weather : छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी ठंड, अगले 5 दिन ऐसा रहेगा मौसम…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नवंबर की शुरुआत के साथ ही ठंड का असर बढ़ने लगा है। प्रदेश के कई शहरों में न्यूनतम तापमान में करीब 1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 5 दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है।

रात में बढ़ेगी ठिठुरन

रायपुर, दुर्ग, अंबिकापुर और राजनांदगांव समेत कई इलाकों में ठंडी हवाओं के कारण सुबह और रात में ठंड महसूस होने लगी है। फिलहाल अगले पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान में खास बदलाव के आसार नहीं हैं।

अंबिकापुर सबसे ठंडा

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में सबसे अधिकतम तापमान दुर्ग में 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 11.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

राजधानी रायपुर में 10 नवंबर को मौसम साफ रहने का अनुमान है। यहां अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

Wether मौसम