Crime News : ट्रक से डीजल चोरी, चालक और खरीददार…

Crime News : ट्रक से डीजल चोरी, चालक और खरीददार…

धमतरी। कुरुद पुलिस ने ट्रक की टंकी से डीजल चोरी करने वाले चालक और चोरी का तेल खरीदने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से तीन जरकिन में भरा 100 लीटर डीजल बरामद किया है, जिसकी कीमत करीब 10,240 रुपये है।

बचेली की जगह चरमुड़िया ले गया ट्रक
पुलिस के मुताबिक, ट्रक चालक अजय ध्रुव (27) को 10 नवंबर को बचेली माल लेने जाना था, लेकिन वह ट्रक को कुरुद के पुरुषोत्तम पेट्रोल पंप के पास खड़ा कर दिया। इसके बाद 11 नवंबर की रात वह ट्रक को चरमुड़िया उपस्वास्थ्य केंद्र के पास ले गया और टंकी से करीब 130 लीटर डीजल निकाल लिया।

6,800 रुपये में बेच दिया चोरी का तेल
शिकायत के बाद पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने चोरी का 100 लीटर डीजल गांव के लाकेश उर्फ चुम्मन महिपाल (29) को 6,800 रुपये में बेचने की बात स्वीकार की। पुलिस ने खरीदार के पास से डीजल बरामद कर दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की और शुक्रवार को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

छत्तीसगढ़