Crime News : ज्वेलर्स शोरूम से करोड़ों के गहने चोरी, दीवार में सेंध लगाकर…

Crime News : ज्वेलर्स शोरूम से करोड़ों के गहने चोरी, दीवार में सेंध लगाकर…

कटनी। मध्य प्रदेश के कटनी स्थित बरगवां के किसना ज्वेलर्स शोरूम में चोरों ने बड़ी चोरी को अंजाम देते हुए करीब 12 करोड़ रुपये के हीरे और सोने के आभूषण पार कर दिए। चोरों ने मशीन से दीवार में सेंध लगाकर शोरूम में प्रवेश किया था।

CCTV में कैद हुई चोरी
सामने आए फुटेज में नकाबपोश चोर पाना और पेचकस लेकर शोरूम के अंदर दिखाई दे रहा है, जबकि उसका साथी बाहर से औजार पहुंचा रहा था। दोनों ने काउंटर और लॉकर तोड़ने की कोशिश की।

लाल पहाड़ी से मिले सुराग
पुलिस को घटनास्थल से 300 मीटर दूर लाल पहाड़ी पर गैस कटर, कपड़े और पाना-पेचकस मिले हैं। पुलिस को संगठित गिरोह के शामिल होने का संदेह है। माधव नगर पुलिस और क्राइम ब्रांच CCTV फुटेज व अन्य सुरागों के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। चोरी से सराफा कारोबारियों में दहशत है।

मध्य प्रदेश