जबलपुर। शहर के गोरखपुर थाना क्षेत्र के सेठी नगर में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। विवाद के दौरान आरोपी ने युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
सूचना मिलते ही गोरखपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी केशव मेन को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी नितिन कमल के मुताबिक, मृतक और आरोपी दोनों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है और पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।


